टीकमगढ़: पहाड़ी खुर्द गांव में जन चेतना शिविर का किया गया आयोजन, देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार ने ग्रामीणों को दी संबंधित जानकारी
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी खुर्द गांव में जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया। देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग समान है, लोगों को जाति धर्म के आधार पर भेदभाव न रखकर आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों को सहायता देनी चाहिए।संबंधित जानकारी दी गई और ग्रामीणों को जागरुक किया गया।