कासगंज: कासगंज में सब्जी मंडी से दिनदहाड़े बाइक चोरी, पीड़ित ने पुलिस में अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कोतवाली कासगंज क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी में एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के नगला वागी निवासी लीलेश कुमार अपने साले के साथ मोटरसाइकिल (यूपी 13 सीजे 5779) से सब्जी खरीदने अमापुर रोड स्थित सब्जी मंडी पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक मंडी परिसर में खड़ी की और अंदर सब्जी लेने चले गए। तभी उनकी बाइक चोरी हो गई।