कोरबा: कोरबा में आदिवासियों की जमीन कब्जाने का आरोप, किसान सभा ने किया प्रदर्शन, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
Korba, Korba | May 8, 2026 कोरबा जिले के भैसमा तहसील स्थित ग्राम पतरापाली में आदिवासियों की जमीन पर कथित बेनामी खरीद के जरिए कब्जे की कोशिश के खिलाफ शुक्रवार को किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ किसान सभा के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने तानसेन चौक से रैली निकालकर जिलाधीश कार्यालय का घेराव किया।