अशोक नगर: अशोकनगर में पुरानी रंजिश के चलते युवक का धारदार हथियार से गला रेता, हुई मौत
अशोकनगर में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। मंदसौर मिल क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे 22 वर्षीय अभिषेक उर्फ बबलू कुशवाह की धारदार हथियार से गले पर हमला कर हत्या कर दी गई। हमले के बाद युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही एसडीओपी विवेक शर्मा और कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।