भदोही: भदोही पुलिस ने मुठभेड़ में तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार
भदोही पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना भदोही पुलिस व स्वाट टीम ने कुदौला-याकूबपुर पुल के पास से आरोपियों को पकड़ा।गिरफ्तार बदमाशों में गैंग लीडर अतीक अहमद, हारिस और मकसूद शामिल हैं।