बुदनी: पुरानी रंजिश के चलते ग्राम पिपरिया में चार लोगों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडे से हमला किया, मामला दर्ज
Budni, Sehore | Feb 19, 2025 बुधवार को 7 बजे मिल रही जानकारी में ज्ञात हुआ है कि। शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया में पुरानी रंजिश के चलते चार लोग हेमराज,सोनू,नितेश,नीलेश ने एक व्यक्ति रोहित अहिरवार को गंदी गंदी गालियां देकर लाठी डंडों से हमला कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।शाहगंज पुलिस ने आवेदन पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।