गुमशुदा लड़की की तलाश, थाना पनवार पुलिस ने लोगो से मिलने पर सूचना देने की अपील
पनवार, रीवा। रीवा जिले के पनवार थाना अंतर्गत ग्राम लोनी 521 की लड़की अचानक गायब होने से परिजन परेशान और चिंता में है।
जिसकी सूचना परिजन करुण प्रताप सिंह पिता प्रदीप कुमार सिंह निवासी लोनी 521 थाना पनवार जिला रीवा ने थाने में उपस्थति होकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजन ने बताया कि दिनांक 14/09/2026 को मैं डभौरा ड्यूटी करने चला गया था शाम को जब घर आया तो पता चला कि अंजली सिंह उम्र 27 वर्ष घर में नहीं है जिसकी मेरे द्वारा पता तलाश आसपास के गांव, नात रिस्तेदारो एवं रेलवे स्टेशन डभौरा में किया गया, किन्तु उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
लड़की की हुलिया – रंगा गोरा, लम्बाई 5.2 फिट, बदन में नीले रंग का टीशर्ट एवं काले रंग की लोवर पहने हुई है।
जिसके लिए पनवार थानां प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने लोगो से अपील किये है कि उक्त लड़की कहीं दिखे या मिले तो पनवार थाना पुलिस को सूचित करें।
#Rewa #RewaNews #PanwarThana #Loni521 #RewaBreakingNews #DabhoraNews
#RewaPolice #MissingGirlAlert #HelpFindHer #MPPolice #PoliceAppeal