संभल: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब संभल मिड टाउन ने डॉ सचिन सक्सेना मेमोरियल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉक्टर प्रशांत वार्ष्णेय ने किया। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है।