राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। ओगणा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां हिंदू सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते, उनका मुंह काला कर गांव से बाहर निकाल देना चाहिए। खराड़ी ने आदिवासी समाज की परंपराओं, देवी-देवताओं की पूजा और सनातन संस्कृति का जिक्र करते हुए राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्वजों से मिली विरासत और संस्कृति को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए खराड़ी ने कहा कि उन्होंने सोच-समझकर यह बात कही है। उनके अनुसार, आदिवासी क्षेत्रों में कुछ लोग संस्कृति के खिलाफ जाकर भोले-भाले लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं और ऐसे लोगों को गांवों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मंत्री के इस बयान ने अब राजनीतिक बहस को हवा दे दी है। सवाल यह है कि सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा के नाम पर किसी समुदाय या विचारधारा के लोगों को गांव से बाहर निकालने की बात कहां तक उचित है?
#BabulalKharadi #RajasthanNews #RajasthanPolitics #UdaipurNews #Ogna #BreakingNews #BabulalKharadiStatement #PoliticalControversy #AdivasiCulture #AdivasiSamaj #TribalRights #TribalPolitics #HinduReligion #SanatanCulture #RajasthanBreakingNews #HindiNews #PoliticalNews #MewarNews #UdaipurBreaking #RajasthanSamachar #आदिवासीसमाज #राजस्थानन्यूज #बाबूलालखराड़ी #राजनीतिकविवाद #आदिवासीसंस्कृति #उदयपुरन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #RajasthanLatestNew
Girwa, Udaipur | Oct 23, 2026