जमुई: सिकंदरा के मतासी में एंबुलेंस में तेल खत्म होने से बुजुर्ग की हुई मौत
Jamui, Jamui | Apr 23, 2026 जमुई में गुरुवार दोपहर 12:15 बजे स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पटना रेफर किए गए 80 वर्षीय धीरज रविदास की एंबुलेंस में ही मौत हो गई। झाझा के बाबूबांक निवासी धीरज को गुरुवार सुबह सदर अस्पताल से 12:15 बजे पटना भेजा गया था। लेकिन 1:11 बजे सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग के मतासी गांव के पास एंबुलेंस का तेल खत्म हो गया।