Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
usr81173750
2
नवादा में हाथी का आतंक। #nawada #latestnews #elephantnews
Gaya Town CD Block, Gaya
| Apr 8, 2026
#nawada
#latestnews
#elephantnews
#national
#life_threatening
#hatke
MORE NEWS
*डीहा पावर स्टेशन में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई, किसानों को मिलेगी न्यूनतम 12 घंटे निर्बाध बिजली* गया, 04 अगस्त 2026, गया ग्रामीण विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत गुरारू प्रखंड स्थित डीहा पावर स्टेशन में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पावर स्टेशन की विद्युत क्षमता में विस्तार करते हुए पूर्व से स्थापित 3.15 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 5 एमवीए कर दिया गया है। इसके साथ ही पावर स्टेशन में 3.15 एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त नया पावर ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया गया है। विद्युत विभाग के इस क्षमता विस्तार से डीहा पावर स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं स्थिर वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, गया ग्रामीण विद्युत आपूर्ति प्रमंडल श्री विनोद कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी, गया के निर्देशानुसार धान रोपनी के वर्तमान महत्वपूर्ण मौसम में किसानों को कृषि कार्य के लिए प्रतिदिन न्यूनतम 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी के मद्देनजर विद्युत आधारभूत संरचना को मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीहा पावर स्टेशन में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने एवं अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने से कृषि फीडरों को पर्याप्त विद्युत क्षमता उपलब्ध होगी। इससे किसानों को बेहतर वोल्टेज के साथ न्यूनतम 12 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में काफी सहायता मिलेगी। किसान अपने मोटर पंप के माध्यम से खेतों की सिंचाई कर समय पर धान की रोपनी का कार्य पूरा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि डीहा पावर स्टेशन से जुड़े घरेलू उपभोक्ताओं को भी 24 घंटे निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में यह क्षमता विस्तार महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि गया ग्रामीण विद्युत आपूर्ति प्रमंडल द्वारा किसानों एवं आम उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कृषि फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा कहीं भी तकनीकी खराबी उत्पन्न होने पर उसे शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि धान रोपनी के इस मौसम में किसानों को बिजली की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। विद्युत आपूर्ति की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित अवधि के अनुरूप कृषि फीडरों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Energy Department, Bihar DDNewsLive News18 Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Bihar Tak Zee Bihar Jharkhand
Gaya, Bihar | Aug 4, 2026
सावन की पहली बारिश... मिट्टी की सौंधी खुशबू, बूंदों की रिमझिम और भोलेनाथ की असीम कृपा। हर दिल में हरियाली, हर मन में महादेव। 🌧️🔱 हर हर महादेव!" #सावन #पहलीबारिश #Sawan #Monsoon HarHarMahadev Mahadev Bholenath Sawan2026 RainVibes Nature ShivBhakti जयभोलेनाथ बारिश हरहरमहादेव भोलेनाथ_की_कृपा
Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 4, 2026
गयाजी में बारिश का नजारा
Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 4, 2026
तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनाव परिणाम देश की राजनीति को नई दिशा देगी: कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार गया: बिहार, मध्य प्रदेश एवं गुजरात में हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम देश की राजनीति में बदलाव के संकेत दे रहे हैं। बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र तथा मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों की हार यह दर्शाती है कि आम जनता के बीच बदलाव की भावना मजबूत हो रही है। धनबल, बाहुबल, सत्ता और धर्म के नाम पर राजनीति करने की तमाम कोशिशों के बावजूद जनता ने अपने मताधिकार के माध्यम से अपना संदेश स्पष्ट कर दिया है। उक्त बातें राजेंद्र आश्रम स्थित गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने विधानसभा उपचुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव के परिणाम लोकतंत्र, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और जनहित के बुनियादी सवालों को नजरअंदाज करने वाली राजनीति के खिलाफ जनता की प्रतिक्रिया हैं। देश का छात्र, युवा, महिला,किसान, मजदूर और आम नागरिक अब अपने वास्तविक मुद्दों पर जवाब चाहता है। जनता को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति के बजाय शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और विकास जैसे मुद्दों पर राजनीति चाहिए। कांगेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के सवालों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर बिहार तक जिस प्रकार आवाज बुलंद हुई, उसने केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी लगातार छात्रों, युवाओं और आम जनता की आवाज संसद से सड़क तक उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है। किसानों, मजदूरों, छात्रों, युवाओं और कर्मचारियों के सवालों का समाधान दमन से नहीं, बल्कि संवाद, संवेदनशीलता और जवाबदेह शासन से होना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में देश की राजनीति में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, महंगाई और किसान-मजदूरों के हित प्रमुख मुद्दे होंगे। नौजवान जात-पात और धर्म के नाम पर बंटने के बजाय अपने भविष्य और रोजगार के सवाल पर वोट करेगा। विधानसभा उपचुनाव के परिणामों ने जनता के बदलते मिजाज का संकेत दे दिया है और आने वाले समय में इसका असर देश की राजनीति पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। #Gaya #न्यूज़ #लेटेस्ट #Bihar
Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 4, 2026
बोधगया में एक्यूप्रेशर के इलाज के नाम पर दवा बेचने का बड़ा खेल? बुद्धा क्लिनिक मेडिकल एक्यूप्रेशर सेंटर पर मरीजों के गंभीर आरोप, स्वास्थ्य विभाग से हाई लेवल जांच की मांग गया जिले के बोधगया में थाई टेंपल के समीप बुद्धा क्लिनिक मेडिकल में एक्यूप्रेशर के नाम पर नकली दवा बेचने का कारोबार के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इलाज कराने पहुंचे मरीज रोहित कुमार, अयांश कुमार और रोशन सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक्यूप्रेशर उपचार के नाम पर उनसे महंगी दवाएं खरीदवाई गईं और उपचार की पूरी प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े होते हैं। मरीजों का आरोप है कि बुद्धा क्लिनिक मेडिकल केंद्र पर आने वाले लोगों को दो हजार रुपये से अधिक की दवाएं दी जाती हैं। उन्होंने संबंधित दवाओं की गुणवत्ता, वैधता और बिक्री प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि स्वास्थ्य विभाग निष्पक्ष जांच कराए तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। शिकायतकर्ताओं ने संबंधित संचालक की चिकित्सकीय योग्यता, प्रदर्शित डिग्री और उपचार करने की वैधानिक पात्रता की भी जांच कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि बिना निर्धारित नियमों और मानकों के मरीजों का उपचार किया जा रहा है तो यह गंभीर मामला है और इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। मरीजों ने यह भी आशंका जताई है कि यदि उपचार पद्धति मानकों के अनुरूप नहीं है, तो इससे मरीजों के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। जिस तरह से ओमप्रकाश के द्वारा एक्यूप्रेशर किया जाता है उस मरीज की जान भी जा सकती है। लोगों ने सिविल सर्जन, गया से पूरे मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि मरीजों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो सके। इस पूरे मामले को लेकर बुद्धा क्लिनिक मेडिकल के एक्यूप्रेशर करने वाले ओम प्रकाश से बात किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आया। #aqupreser #लूट #न्यूज़ #gaya #bihar #गयाजी #GayaPolice #LatestNews #bodhgayanews #लेटेस्ट District Administration, GAYA GAYA Police
Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 4, 2026
नवादा में हाथी का आतंक। #nawada #latestnews #elephantnews - Gaya Town CD Block News