बैराड़: मानिकपुर तिराहा प्रतीक्षालय के पास 7 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
गोवर्धन थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 7 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ पकड़ा है।आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस से बुधबार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार,थाना गोवर्धन में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने आज दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाही की है।