नौगांव: शासकीय परिसर में हरे पेड़ों की कटाई पर बवाल, बिना अनुमति कार्रवाई का ज़िम्मेदार अधिकारी पर आरोप
नौगांव शहर के शासकीय परिसर में हरे भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे बीआरसी कार्यालय, भू-अभिलेख कार्यालय और आदर्श स्कूल के संयुक्त परिसर में वर्षों पुराने पेड़ों को काट दिया गया। खास बात यह है कि जिस परिसर में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश