बखरी: बखरी पुलिस ने 6 माह के मासूम के अपहरण की कोशिश नाकाम की, पड़ोसी गिरफ्तार
बखरी पुलिस ने 6 माह के एक मासूम बच्चे को अपहरण करने के मामले को सुलझा लिया है। बखरी पुलिस की सक्रियता से अपहरण कर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति अलौली थाना के हथबन के मिथलेश कुमार है। उसने गांव के ही एक बच्चे का कथित तौर पर अपहरण कर फरार हो रहा था। पुलिस ने सक्रियता निभाते हुए बच्चे और उसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना के हवाले कर दिया।