अरनोद: देर रात दलोट में आरोपी का जुलूस निकला, प्रदर्शन के बाद मामला शांत हुआ; पुलिस का भारी जाब्ता तैनात
सालमगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से जुड़े मामले को लेकर सोमवार देर रात तक चले प्रदर्शन और पुलिस के हल्के बल प्रयोग के बाद आखिरकार पुलिस ने देर रात दलोट में आरोपी का जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी मौजूद रहे। आरोपी का जुलूस निकाले जाने के बाद प्रदर्शनकारियों का आक्रोश शांत हुआ और मौके पर स्थिति सामान्य हो गई।