कुंडम: अमझर घाटी में खमरिया पुलिस ने 20 किलो गांजे के साथ अल्टो कार जब्त की, तस्कर फरार
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खमरिया थाना पुलिस ने अमझर घाटी के पास देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 20 किलो 433 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार (क्रमांक CG-04-HB-6745