हरिद्वार: नगर निगम प्रशासन ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ज्वालापुर क्षेत्र में लगाया शिविर, लोगों को दिया योजनाओं का लाभ
नगर निगम प्रशासन ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ज्वालापुर क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया। इतना ही नहीं अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बारीकी से जानकारी दी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।