बेगूसराय: सरकारी स्कूल के हेड मास्टर का डांसरों के साथ पैसे लुटाने और नाचने का वीडियो वायरल
बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है… स्कूलों में अनुशासन और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जा रहा है… लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने शिक्षा विभाग की छवि पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जहां सरकारी स्कूली का हेड मास्टर बार वालों के साथ डांस और रुपया उड़ाते नजर आ रहे हैं।