सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना पुलिस ने चार मवेशी बरामद किए, तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सिमडेगा सदर थाना की पुलिस ने गरजा शंख नदी छठ घाट के पास चार प्रतिबंधित मवेशी बरामद की, तथा इस मामले में कबीर अंसारी एवं उस्मान अंसारी तथा पाइकपारा निवासी सुधीर साहू को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया ।एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने मंगलवार को 2:00 बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिले सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई।