पुनासा: ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, प्रोटोकॉल ऑफिस में घुसे श्रद्धालु, प्रशासन ने संभाली व्यवस्था
Punasa, Khandwa | Dec 31, 2025 नववर्ष पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भगवान ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। मंगलवार को एक लाख से अधिक भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। दोपहर में मंदिर में टिकट से दर्शन के लिए स्लॉट की संख्या बढ़ाने से व्यवस्था बिगड़ गई थी , हालांकि बाद में प्रशासन ने व्यवस्था संभाल ली ,,जानकारी बुधवार दोपहर 1 बजे की है