बेरो: लंबित आवास पर प्रशासन सख्त: कार्रवाई और रिकवरी की चेतावनी
Bero, Ranchi | Apr 23, 2026 बेड़ो प्रखंड के केशा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास व अबुवा आवास योजना के लंबित मामलों की स्थल जांच हुई। 2017 से अधूरे आवासों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए लाभुकों को चेतावनी दी कि निर्माण पूरा नहीं करने पर सर्टिफिकेट केस दर्ज कर राशि की रिकवरी की जाएगी। जांच में अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहे।