शाहगंज: जौनपुर पहुंचे परिवहन मंत्री ने निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के गैरवाह हटिया स्थित एक मैरिज लॉन में निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। इस केंद्र का संचालन समाजसेवी जितेंद्र सिंह द्वारा किया जा रहा है।