जबलपुर: 6 साल के इंतजार और 2 साल की देरी से बीएससी नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- 'हमारा भविष्य बचाओ'
जबलपुर: बीएससी नर्सिंग सत्र 2020-21 के छात्रों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। गुरुवार को 2 बजे बड़ी संख्या में विद्यार्थी जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर अपने भविष्य को बचाने की गुहार लगाई। छात्रों का कहना है कि चार साल में पूरा होने वाला कोर्स छह साल बाद भी अधूरा है। तीसरे वर्ष का परिणाम अब तक घोषित नहीं हुआ है, जबकि चौथे वर्ष की परीक्षा भी आयोज