आनंदपुरी: आनंदपुरी में प्रतिभा सम्मान समारोह, 20 टॉपर विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार मीणा के नेतृत्व में उपखण्ड आनंदपुरी के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पंचायत समिति हॉल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना रहा।