बहराइच: भरथापुर इलाके में नाव हादसे में लापता हुए आठ लोग अब तक नहीं मिले, रेस्क्यू टीम खाली हाथ रही
भरथापुर नाव हादसे के बाद से कौड़ियाला नदी में लापता 8 लोगो की तलाश 4 दिन भी जारी रही। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। शनिवार शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब गोरखपुर से बुलाए गए सोनार तकनीक के विशेषज्ञ भी जुट गए हैं। इसके बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पूरे दिन तट पर बैठे लोग नदी की ओर टकटकी लगाए रहे। लेकिन शाम ढलते ही सभी निराश हो गए। रेस्क्यू जारी है