कुचायकोट: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेनगेट पर जल जमाव से लोगों को परेशानी
गोपालगंज जिला के कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के में गेट के सामने में सड़क के दोनों तरफ पक्की नाली के निर्माण के बावजूद कल शाम को हुई बारिश के बाद से जल जमाव की समस्या हो गई है जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे तक जल जमाव की स्थिति में कोई कमी नहीं हुई।