पट्टी: दुबौली सुखाऊ गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने मां, बेटे और बेटी समेत चार को पीटा, पुलिस से की गई शिकायत
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दुबौली सुखाऊ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों पर मां-बेटे-बेटी समेत चार लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। हमले में चार लोग घायल हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी वंदना सिंह पत्नी विजय ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि देर रात पड़ोसी उसके घर