कांके: होटवार जेल में बंद हेमंत सोरेन से ईडी पांच दिनों तक करेगी पूछताछ, ईडी कोर्ट से पांच दिन की मिली है रिमांड
Kanke, Ranchi | Feb 3, 2024 जमीन घोटाले के आरोप में जेल में बंद हेमंत सोरेन से ईडी आज शनिवार से अगले पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। होटवार जेल में बंद हेमंत सोरेन को आज ईडी अपने कब्जे में लेगी, जिसके बाद अगले पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। वहीं पांच दिनों के बाद हेमंत सोरेन को फिर से कोर्ट में पेश किया जायेगा।