फरेंदा: मिश्रौलिया में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया, दी गई विभिन्न नंबरों की जानकारी
बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मिश्रौलिया में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 1076 की जानकारी दी गई। "सशक्त महिलाएँ, सशक्त समाज" के संदेश के साथ महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मिश्रवालिया, सब इंस्पेक्टर अर्चना यादव, सहित कई लोग उपस्थित रहे