फरेंदा: कोल्हुई पुलिस ने कस्बे में किया पैदल गश्त, दिलाया सुरक्षा का एहसास
शुक्रवार को 8 बजे एसपी सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर कोल्हुई पुलिस ने कस्बे में पैदल गस्त कर सुरक्षा का एहसास कराया है।साथ ही आगामी त्यौहार को शांति पूर्ण तरीके से मनाने का अपील किया है।कोल्हुई थानाध्यक्ष ने आने जाने वाले लोगों को रोक कर पूछताछ किया तथा संदिग्ध गतिविधि देखने पर पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया है।