कुलपहाड़: पनवाड़ी में तेज रफ्तार फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल, बहन को गंभीर चोट आई, पुलिस मौके पर पहुंची
मुकेश पुत्र मुन्ना निवासी बैदों अपनी बहन निशा (17 वर्ष) पुत्री मुन्ना के साथ बाइक से जा रहा था। तभी साामने से तेज गति से आ रही एक फोर व्हीलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे में निशा को गंभीर चोटें आईं, जबकि मुकेश को भी चोट लगी। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया।