शिवपुरी नगर: नदनवारा में युवक को मरणासन्न होने तक पीटा, फिर बांधकर घर ले गए; 5 दिन बाद भी FIR नहीं, SP से न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नदनवारा (मजरा पुरवा) में पुरानी रंजिश को लेकर एक दलित युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उसे रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों और पत्थरों से मरणासन्न होने तक पीटा और फिर उसे बांधकर अपने घर ले गए। पीड़ित ने एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।