ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर थाना में विभिन्न कांडों में जब्त 426.65 लीटर शराब का विनष्टीकरण, प्रशासन की सख्त कार्रवाई, मजिस्ट्रेट मौजूद
शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न कांडों में जब्त कुल 426.65 लीटर देशी एवं विदेशी शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया। यह कार्रवाई रविवार को दोपहर करीब 1 बजे थाना परिसर में की गई। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने किया।