आगरा: हाथरस में सत्संग में हुई भगदड़ में आगरा की 12 महिलाओं की मौत
हाथरस के भगदड़ हादसे में आगरा की 12 महिलाओं की मौत हुई है हाथरस प्रशासन द्वारा जारी की गई मृतकों की सूची में आगरा के विभिन्न क्षेत्रों की 12 महिलाओं के नाम है इनमें से देर रात सिर्फ एक ही डेड बॉडी एस एन मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पहुंची थी। दरअसल आगरा से सत्संग में शामिल होने के लिए सैकड़ो अनुयाई गए थे।