आगरा: हरी पर्वत के वार्ड 72 में नगर निगम की टीम ने पकड़ी गोदाम से तीन कुंतल पॉलीथिन, सवा लाख का जुर्माना
आगरा में हरी पर्वत जॉन के वार्ड 72 नगलापदी विद्यानगर में नगर निगम की टीम ने एक गोदाम से 3 कुंतल पॉलिथीन बरामद कर कारोबारी से सवा लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया है। दरअसल नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत नगर निगम ने यह कार्रवाई को अंजाम दिया है।