आगरा: आगरा में अवैध यशवंत हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त, एडीए के नोटिस के बाद भी चल रहा था इलाज
थाना न्यू आगरा स्थित यशवंत हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में बगैर नक्शा पास कराए निर्माण करने और अवैध रूप से हॉस्पिटल के संचालन के चलते हॉस्पिटल का लाइसेंस स्वास्थ्य विभाग ने निरस्त कर दिया है। दरअसल हॉस्पिटल में बगैर नक्शा पास कराए निर्माण करने और अवैध रूप से हॉस्पिटल के संचालन के चलते कमिश्नर की गठित की गई कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।