खगड़िया: गांधी चौक पर ठेला गाड़ी से ठोकर लगने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हुए
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक पर मंगलवार को ठेला गाड़ी के ठोकर लगने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी का पहचान मथुरापुर के रहने वाले भंगी पासवान के रूप में की गई है। वहीं पर घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि रोड पार पर कर रहे थे।