गाज़ियाबाद: थाना लिंकरोड पुलिस ने बन्द घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद
बुधवार को थाना लिंक रोड पुलिस ने बन्द घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अली अहमद ऊर्फ अली मोहम्मद नाम के 1 शातिर अभियुक्त को कैनरा बैंक के बराबर गांधी आश्रम की दुकान के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से सोने चांदी के सामान के साथ 100 दिरम विदेशी मुद्रा व 13,520/- रु० बरामद हुए हैं।