नगड़ी: झारखंड हाईकोर्ट में वकीलों ने बंद पड़े एस्केलेटर पर माला चढ़ाकर किया विरोध प्रदर्शन
Nagri, Ranchi | May 7, 2024 झारखंड हाईकोर्ट में पिछले कई दिनों से बंद पड़े एस्केलेटर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा लिये गये निर्णय के बाद मंगलवार को हाईकोर्ट के एस्केलेटर पर फूल का माला चढ़ाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतू कुमार, महासचिव नविन कुमार समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।