नौगावां सादात: नौगांवा के युवक की अमरोहा में सड़क हादसे में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मृतक आदर्श कुमार नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नाजरपुर कलां गांव के रहने वाले किसान सुधीर के बेटे थे। दो भाइयों में बड़े आदर्श कुमार की शादी छह महीने पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक आदर्श कुमार डिडौली में हाईवे स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। बुधवार की दोपहर आदर्श कुमार गांव के ही रहने वाले लविश के साथ बाइक पर सवार होकर अमरोहा आ रहे थे।