जबलपुर: उड़द और मूंग का भुगतान रुकने से परेशान किसानों ने पत्रकार वार्ता में लगाए आरोप
ग्रीष्मकालीन उड़द और मूंग की फसलों के उपार्जन के बाद भुगतान न होने से परेशान किसानों ने सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे पत्रकार वार्ता का आयोजन किया पत्रकारों के दौरान चर्चा करते हुए पीड़ित किसानों ने आरोप लगाया है कि जिन समिति प्रबंधकों के ऊपर एफआईआर दर्ज हुई है उन किसानों का भुगतान किया जा रहा है जबकि पीड़ित किसानों का भुगतान रुका हुआ है