सारठ: छेड़खानी के आरोप में जेल भेजे गए कैराबांक के मुखिया की पत्नी ने भी 5 नामजद पर दर्ज़ कराई FIR, जांच में जुटी पुलिस
Sarath, Deoghar | Jun 23, 2026 छेड़खानी के आरोप में जेल भेजे गए कैराबांक मुखिया की पत्नी ने 5 नामजद पर FIR दर्ज कराई है। मंगलवार शाम 4 बजे दर्ज मामले में जिक्र है कि नामजद आरोपियों ने उनके पति को पकड़कर व रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई व गोली मारने का प्रयास किया। सोने की चेन, मोबाइल व नगदी छीनने व छवि धूमिल करने के लिए छेड़खानी के झूठे केस में फंसाने की बात कही है, पुलिस जांच कर रही है।