खेरागढ़: खेरागढ़ में चोरी का खुलासा, आरोपी को मय माल किया गया गिरफ्तार
खेरागढ़ पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 18 अप्रैल को घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ चांदी की करधनी, सोने की अंगूठी व नगदी चोरी की गई थी। तहरीर पर कार्रवाई करते हुए 4 मई की रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी विकास (निवासी फिरोजाबाद) को सीएचसी खेरागढ़ के पास से दबोच लिया गया। उसके कब्जे से करीब 250 ग्राम चांदी