बेगूसराय: वार्ड-32 में पावर हाउस चौक से ट्रैफिक चौक तक नाले के निर्माण कार्य का DM ने किया निरीक्षण, मेयर भी रहे मौजूद
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-32 में पावर हाउस चौक से ट्रैफिक चौक तक नाला निर्माण कार्य का डीएम तुषार सिंगला ने मंगलवार की देर रात 10:00 बजे निरीक्षण किया. इस दौरान मेयर पिंकी देवी समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि नाला निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए.