बेगूसराय: मुख्य सचिव बिहार ने विभिन्न विभागों की वर्चुअल समीक्षा बैठक की, DM कार्यालय कक्ष से जुड़े
मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की वर्चुअल समीक्षा मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे की गई. इस दौरान कार्यालय कक्ष से डीएम तुषार सिंगला समेत संबंधित पदाधिकारी जुड़े. बैठक के दौरान सामान्य प्रशासन विभाग, सूचना जनसंपर्क विभाग, गृह विभाग, मद्द निषेध विभाग, परिवहन विभाग आदि विभागों की बिंदुवार समीक्षा हुई.