बांका: सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार तिलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे, पूजा-अर्चना की और निरीक्षण किया
Banka, Banka | Apr 26, 2026 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत तिलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा था, जिसे लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों में खास उत्साह देखा गया। मंदिर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों और एनडीए नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया