तिर्वा: तिर्वा में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण पालकी यात्रा, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा
Tirwa, Kannauj | Sep 4, 2026 कन्नौज जिले के तिर्वा कस्बे में श्रीकृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को विशाल पालकी एवं शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ रामेश्वर धाम मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ। इसके बाद पालकी यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई दौलेश्वर धाम पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।