सदर: मुठ्ठीगंज पुलिस की कार्रवाई में मंदिर के पास जुआ खेल रहे 4 अभियुक्त गिरफ्तार, ताश के पत्ते और नकदी बरामद
Sadar, Allahabad | Aug 12, 2026
थाना मुठ्ठीगंज पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ लोग ओम नमः शिवाय मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और 04 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।