आज़मगढ़: मुबारकपुर रोडवेज के समीप दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकान में रखा चार लाख का सामान जलकर हुआ खाक
मुबारकपुर रोडवेज के समीप फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन सर्विसिंग की दुकान में सोमवार को सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। यह घटना उस वक्त घटी जब दुकान बंद थी और दुकान से धुआं उठ रहा था। अगल-बगल के लोग दुकान के अन्दर से धुंआ निकलते देखकर दंग रह गए और दुकान मालिक को कॉल कर सूचना दी। तब पीड़ित को घटना की सूचना हो सकी।