आज़मगढ़: अंबेडकर पार्क में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन कर समूह व अन्य योजनाओं से जुड़ी महिलाओं को किया गया सम्मानित
अंबेडकर पार्क में सोमवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के सशक्तिकरण एवं स्वालंबन के लिए शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत महिलाओं का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉ धर्मेंद्र सिंह MLC, BJP प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू समेत अन्य लोग रहे।